Darbhanga News: स्कूली बच्चों की पेंटिंग ने सभी का मोहा मन
दरभंगा, अगस्त 30 -- Darbhanga News: दरभंगा। इनर व्हील क्लब दरभंगा शाखा की ओर से शनिवार को अध्यक्ष डॉ. नीतू मेहता की अध्यक्षता में नगर के मध्य विद्यालय साधुगाछी में बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता व रक्षाबंधन कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने अपनी पेंटिंग से सभी का मन मोह लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में अव्वल आई छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इनर व्हील क्लब की ओर से विद्यालय को बच्चों के मिड डे मील से संबंधित विभिन्न सामग्री दी गई। अध्यक्ष डॉ. मेहता, उपाध्यक्ष सुधा दारुका, पूर्व अध्यक्ष शशि टिबरेवाल, डॉ. रूप कला सिन्हा, कुंदन कुमारी, डॉ. सुजाता राय व स्मिता ने बताया कि इस विद्यालय के बच्चे काफी प्रतिभा संपन्न हैं। क्लब आगामी दिनों में भी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन का प्रयास करेगा। मौके पर विद्यालय के एचएम डॉ. एसएस कुमार, वरिष्ठ शिक्षिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.