Darbhanga News: स्कूटी सवार ने बाइक में मारी टक्कर विरोध पर चाकू मार किया घायल
दरभंगा, सितम्बर 10 -- Darbhanga News: दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लोहिया चौक- पंडासराय सड़क पर पुलिस अस्पताल के सामने बुधवार को बकझक होने पर स्कूटी सवार एक युवक ने बाइक चालक पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। चाकू के वार से बाइक सवार युवक का एक कान जख्मी हो गया। पुलिस ने इलाज के लिए उसे डीएमसीएच पहुंचाया। वह पतोर थाना के चंदनपट्टी निवासी सैयद साकिर हसन के पुत्र सैयद अबुजर अली (32) बताए जाते हैं। जख्मी के बड़े भाई सैयद अली ने बताया कि उनकी मां फिरोजा परवीन (55) शुगर और बीपी की मरीज है। बुधवार को उन्हेंy रहमगंज में डाक्टर से दिखाने के बाद भाई सैयद अबुजर अली बाइक पर उन्हें लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पुलिस अस्पताल के पास एक स्कूटी सवार युवक ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। विरोध करने पर उसने उनके भाई पर चाकू से व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.