दरभंगा, अगस्त 5 -- Darbhanga News: दरभंगा, नगर संवाददाता। समाहरणालय सभागार में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी एवं तीव्र क्रियान्वयन को लेकर सभी बैंक पदाधिकारियों, विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं अधिकृत वेंडरों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने विद्युत विभाग के सहायक व कनीय अभियंताओं एवं अधिकृत वेंडरों को निर्देश दिया कि जिन उपभोक्ताओं का विद्युत भार एवं मासिक बिजली खपत अधिक है तथा जो इस योजना में रुचि रखते हैं, उनके घर-घर जाकर प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी दें तथा उन्हें अपने घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रेरित करें। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बिजली की बचत के साथ स्वच्छ व हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में सौर ऊर्जा अहम: डीएम वेंडरों को ...