Darbhanga News: सूरहाचट्टी:बलहा में डूबने से किशोरी की मौत
दरभंगा, जुलाई 27 -- Darbhanga News: रामनरेश चौधरी,सूरहाचट्टी। एपीएम थाना क्षेत्र के बलहा निवासी बिंदा सहनी की पुत्री रिभा कुमारी (17) की मौत रविवार को घर से करीब एक किलोमीटर दूर रौता चौर में पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गई। बताया जाता है कि वह तालाब में भैंस धोने गई थी। वहां भैंस के साथ गहरे पानी में चली गई, जिससे वह डूब गई। स्थानीय गोताखोरों ने उसकी लाश गड्ढे से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सरैया : पोखर में डूबने से छात्र की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.