दरभंगा, जुलाई 31 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। बेंता थाना क्षेत्र के दोनार गंगासागर मोहल्ले में बुधवार देर रात कर्ज के बोझ और सूदखोर की कथित प्रताड़ना से तंग आकर 29 वर्षीय युवक जितेंद्र साह ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मृतक उमेश साह का पुत्र था। गुरुवार को डीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को दोनार-कोतवाली चौक पर रखकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। वे आरोपी सूदखोर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मृतक के बड़े भाई चंदन साह ने बताया कि जितेंद्र टोटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसने पत्नी के इलाज के लिए एक लाख रुपये कर्ज लिया था, लेकिन इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। चंदन के अन...