दरभंगा, अगस्त 15 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग में शुक्रवार को डॉक्टरों ने पहली प्लास्टिक सर्जरी की। जयनगर के नौ वर्षीय बालक मो. हामिद का एक पांव कुछ महीनों पहले झुलस गया था। वहां के ओटी में इसकी प्लास्टिक सर्जरी की गई। विभाग के चिकित्सक डॉ. मेराज ने प्लास्टिक सर्जरी की। डीएमसीएच के एनेस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. हरि दामोदर सिंह सहित कई अन्य चिकित्सकों ने ऑपरेशन में सहयोग किया। ऑपरेशन शुरू होने के बाद उसकी सफलता की जानकारी लेने प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय और डीएम कौशल कुमार सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इस सफलता पर चिकित्सकों को बधाई दी। दोनों अधिकारियों ने बारी- बारी से वहां के सभी आठ ओटी का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अधीक्षक डॉ. जगदीश ...