Darbhanga News: सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में न्यूरो सर्जरी ओटी सुविधा जल्द
दरभंगा, अगस्त 25 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। सिर में गंभीर चोट, नसों की बीमारी व रीढ़ की हड्डी में समस्या से ग्रसित मरीजों के लिए अच्छी खबर है। डीएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में जल्द ही मरीजों को इलाज की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। विभाग के ओटी और आइसीयू के सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनर के चिलर को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक उपकरण यहां पहुंच गया है। सब कुछ ठीकठाक रहा तो इसी सप्ताह के आखिर तक न्यूरो सर्जरी ओटी और आइसीयू कि शुरुआत हो जाएगी। बताया जाता है कि आयुक्त हिमांशु कुमार राय और डीएम कौशल कुमार ने अधीक्षक को जल्द से जल्द आइसीयू और ओटी की शुरुआत करने का निर्देश दिया है। डीएम स्वयं इस दिशा में चल रही प्रक्रिया कि मॉनिटरिंग कर रहे हैं। न्यूरो सर्जरी विभाग में 20 बेड के आइसीयू कि शुरुआत हो जाने से गरीब मरीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.