दरभंगा, अगस्त 1 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग की डायलिसिस यूनिट मरीजों की अपेक्षाओं पर खरा उतर नहीं पा रही है। जिस यूनिट को अधिक से अधिक गुर्दा रोग से पीड़ित मरीजों को सेवा देने के लिए खोला गया है, वह खुद ही वेंटिलेटर पर है। डायलिसिस यूनिट में चार में से तीन मशीनों के खराब रहने से मरीजों को समुचित सुविधा नहीं मिल पा रही है। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में करीब तीन महीने पहले यूनिट की शुरुआत की गई थी। डायलिसिस के लिए बेड बढ़ जाने से मरीजों को काफी लाभ मिलने लगा था। हालांकि शुरुआत के कुछ दिनों बाद से ही वहां की तीन मशीनों ने काम करना बंद कर दिया। बताया जाता है कि वहां अत्याधुनिक मशीनें लगाई गईं हैं। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार फिल्टर खराब हो जाने से मरीजों को इन मशीनों का लाभ नहीं मि...