दरभंगा, अक्टूबर 27 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के सिंहवाड़ा बाजार में एक किराने की दुकान में छापेमारी कर सिंहवाड़ा पुलिस ने 13 लीटर देसी शराब जब्त कर ली। वहीं, मौके से भाग रहे शराब तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दुकानदार सह शराब तस्कर लालपुर निवासी प्रकाश ठाकुर बताया गया है। बताया गया है कि गत 25 अक्टूबर की शाम गुप्त सूचना मिली कि स्थानीय खादी भंडार के पास स्थित एक दुकान में देसी शराब की बिक्री की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही दुकानदार भागने लगा। उसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दुकान से प्लास्टिक में रखी दो सौ एमएल की 41 पीस तथा बाल्टी में छिपाकर रखी दो सौ एमएल की 25 पीस देसी शराब बरामद की गई। कुल 66 पीस शराब की मात्रा 13.2 लीटर बताई गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोप...