Darbhanga News: सिंहवाड़ा:10 माह से फरार चल रहे दो तस्कर धराए
दरभंगा, जुलाई 19 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी से 10 माह से फरार दो शराब तस्करों को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। इस बीच कई बार हुई छापेमारी के दौरान आरोपित बचकर निकलने में सफल हो रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त सिमरी थाने के कंसी निवासी विनोद कामती तथा उमेश महतो बताये गये हैं। दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम में दर्ज मामले में की गई है। मालूम हो कि गत 19 अक्टूबर को कंसी में शराब बिकने की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी।पुलिस को देखते ही दोनों अभियुक्त भाग निकले थे। पुलिस ने मौके से 25 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की थी। इस मामले में दयाल सहनी, विनोद कामती एवं उमेश महतो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.