Darbhanga News: सिंहवाड़ा:हाथापाई के दौरान गिरने से बुजुर्ग की हुई मौत
दरभंगा, अगस्त 30 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र की भराठी पंचायत के कुमरपट्टी भरवाड़ा टोल में गत 28 अगस्त की शाम भूमि विवाद के दौरान हुई हाथापाई में गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मारपीट की घटना में अन्य चोटिल हो गए। मृतक 65 वर्षीय अमीरी सहनी बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। इस मामले मे पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक की पुत्री विमला देवी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2025 में उनके पिता ने गांव के ही सुरेश सहनी से जमीन खरीदी थी। उक्त जमीन सुरेश सहनी के भाई के पुत्र मुनचुन सहनी, राजा सहनी एवं गुड्डू सहनी द्वारा जमीन खाली नहीं कर रहा था। 28 अगस्त की शाम इसी विवाद को लेकर तीनों घर में आए और गाली-गलौज करने लगे। विरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.