दरभंगा, अगस्त 8 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिंहवाड़ा नगर पंचायत में स्थित ब्रह्मस्थान परिसर से हरे वृक्ष को काटने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आवेदन भेजकर डीएम से कारवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि व्यक्तिगत एवं सामाजिक सहयोग से पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास तथा धार्मिक आस्था के तहत ब्रह्मस्थान परिसर में पौधरोपण किया गया था। कुछ भू-माफिया ब्रह्मस्थान की भूमि पर अवैध कब्जा करने की नीयत से लगाए गए हरे-भरे पौधों को कटवा रहे हैं और वहां अवैध भवन निर्माण की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मामला केवल पर्यावरण संरक्षण का ही नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने प्रशा...