दरभंगा, अगस्त 2 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। थाना परिसर में नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक कटासा निवासी युवक शिवम कुमार बताया गया है। इस मामले में सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार के आवेदन पर नशेड़ी युवक पर एफआईआर दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ थाना कार्यालय में विधि-व्यवस्था संबंधी कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान युवक थाना पहुंचकर हंगामा करने लगा। जांच के दौरान नशे में होने की पुष्टि होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...