Darbhanga News: सिंहवाड़ा:सिमरी में नशे में हंगामा करते पांच गिरफ्तार
दरभंगा, अक्टूबर 12 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी के विभिन्न गांवों में नशे में हंगामा कर रहे पांच नशेड़ियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नशेड़ी बनौली के बब्लू कुमार व दीपक राम, सिमरी के मनोज ठाकुर तथा मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के महिसवारा के सोनू कुमार और तेजौल गांव के नितेश कुमार बताये गये हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार गश्ती के दौरान तेलिया पोखर और सिमरी में हंगामे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों नशेड़ियो को हिरासत में ले लिया। जांच में नशे में होने की पुष्टि होते ही सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.