दरभंगा, अक्टूबर 11 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। प्रखंड के सनहपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा धूमधाम से निकली गई। शोभायात्रा में बाजे-गाजे के साथ बड़ी संख्या में गांव के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जाले प्रखंड के गंगेश्वरस्थान स्थित शिवगंगा से जल लेकर कलश यात्री सनहपुर दुर्गा पूजा स्थल पर पहुंचे। कटका निवासी आचार्य प्रियदत्त एवं मुख्य यजमान जटाधर झा की देखरेख में निकली कलशयात्रा में 701 कलश यात्रियों ने भाग लिया। ब्रह्म मुहूर्त में ही बड़ी संख्या में कलश यात्री सनहपुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर पहुंच गए। पूजा स्थल से निकली कलश शोभायात्रा सनहपुर हाट व बेदौली की परिक्रमा करते हुए जाले प्रखंड क्षेत्र के रतनपुर स्थित बाबा गंगेश्वर स्थान पहुंची।वहां यह भी पढ़ें- Muzaffarpur...