Darbhanga News: सिंहवाड़ा:शौच के लिए निकली युवती लापता
दरभंगा, अक्टूबर 12 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से शाम के समय घर से शौच के लिए निकली 19 वर्षीया युवती के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में लड़की के पिता ने सिंहवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसमें बताया है कि उसकी लड़की शाम के समय घर से शौच के लिए बगल के खेत में निकली थी। देर शाम तक जब वह नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। रिश्तेदारों एवं परिजनों के यहां भी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चला। उसने एक मोबाइल नंबर पुलिस को देते हुए बताया है कि लड़की इस मोबाइल नंबर से अज्ञात व्यक्ति से बात करती थी। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि लड़की की बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही है। स्कूल के पास सड़क किनारे से बाइक की चोरी
स्कूल के पास बाइक चोरी सिंहवाड़ा। भिरहा स्थित स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.