दरभंगा, सितम्बर 27 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। स्वास्थ्य के प्रति सभी लोगों को जागरूक रहना चाहिए। नियमित जांच एवं स्वास्थ्य सुविधा का लाभ सभी लोगों तक पहुंचे इसके लिए तत्पर रहने की जरूरत है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिंहवाड़ा प्रखंड की कटका पंचायत के दहशिल में शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते हुए स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री जीवेश कुमार ने ये बातें कही। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमचंद की देखरेख में आयोजित शिविर में 260 लोगों का उपचार किया गया। मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं दबाव उपलब्ध कराया गया। शिविर में दरभंगा से आये डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला ने क्षेत्रवासियों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। शिविर में मुखिया कुमार किसलय मंडल, भोला राय, रमेश प्रसाद कुशवाहा सहित कई च...