Darbhanga News: सिंहवाड़ा:शराब पीने से मौत मामले में तस्कर गिरफ्तार
दरभंगा, अक्टूबर 26 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में छापेमारी कर सिमरी पुलिस ने गांव के ही नथुनी पासवान को गिरफ्तार कर लिया। देसी शराब पीने के बाद पति सुनील राम की हुई मौत के मामले में उनकी पत्नी अमृता देवी ने सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। अमृता देवी ने बताया था कि उसके पति सुनील राम राजमिस्त्री का काम करते थे। गत 22 जुलाई को बरहुलिया गांव से छत ढलाई का काम कर शाम करीब छह बजे घर लौटे थे। इसके बाद गांव के नथुनी पासवान के यहां से देसी शराब पीकर घर आए। रात में खाना खाने के बाद सो गए। देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
नशे में हंगामा करने वाला युवक गिरफ्तार हंगामा कर रहा नशेड़ी गिरफ्तार सिंहव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.