Darbhanga News: सिंहवाड़ा:शंकरपुर गांव में तालाब में डूबने से दिव्यांग की मौत
दरभंगा, अगस्त 24 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। शंकरपुर पंचायत में गत 22 अगस्त की देर शाम तालाब में डूबने से 24 वर्षीय दिव्यांग युवक की मौत हो गई। वह गांव का ही मो. मोजम्मिल बताया गया है। परिजनों ने बताया कि शाम में वह शौच के लिए निकला था। देश शाम तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी खोज शुरू की गई। इसी बीच किसी ने तालाब में डूबने की बात कही। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत कर उसकी लाश को तालाब से निकला। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने लाश को पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सकरी मन नदी में डूबने से किशोर की मौत मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.