Darbhanga News: सिंहवाड़ा:रामपुरा में संदेहास्पद स्थिति में नाबालिग लड़की की मौत
दरभंगा, अगस्त 15 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के रामपुरा में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतका टाराटोल निवासी अनूप सहनी की 16 वर्षीया बेटी ज्योति कुमारी बतायी गयी है। परिजनों ने बताया कि ज्योति ने रात में खाना खाया और सो गई थी। सुबह जब उसकी मां उसे उठाने गई तो वह अचेत मिली। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। मृतका के रिश्ते में भाई संतोष सहनी ने बताया कि ज्योति के पिता अनूप सहनी परदेस में मजदूरी करते हैं। जानकारी मिलते ही वे गांव के लिए चल दिए हैं। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि प्रथम दृश्य मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.