Darbhanga News: सिंहवाड़ा:रसलपुर गांव में नशे की हालत में मजदूर की मौत, परिजन बेहाल
दरभंगा, जुलाई 24 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र की सढ़वाड़ा पंचायत के रसलपुर गांव में गत 22 जुलाई की रात संदिग्ध स्थिति में नशे की हालत में एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिमरी पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। मृतक गांव के ही वार्ड तीन निवासी परिक्षण राम का 30 वर्षीय पुत्र सुनील राम बताया गया है। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। मृतक की भाभी गूंजा देवी ने बताया कि सुनील राम गांव में मजदूरी करने के बाद 23 जुलाई की शाम घर लौटा था। कुछ देर घर में रहने के बाद वह बाहर टहलने के लिए निकल गया। रात करीब 10 बजे वापस घर आकर खान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.