Darbhanga News: सिंहवाड़ा:मोबाइल से संपर्क बना प्रेमी के साथ फरार
दरभंगा, अगस्त 22 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव से फोन के सहारे संपर्क बनाए प्रेमी के साथ एक महिला के फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। महिला घर में किसी को बताये बिना ही लापता बतायी गयी है। इस मामले में गायब महिला के पति ने सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उसने मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के सुगौना निवासी मो. असगर को आरोपी बनाया है। आवेदन में पति ने बताया कि पत्नी के उक्त युवक से बातचीत होने की जानकारी मिली थी। बाद में पत्नी घर से चली गई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। पति ने आशंका जताई है कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि महिला की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.