दरभंगा, जुलाई 12 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव में बदमाशों ने मारपीट कर मां-बेटी को जख्मी कर दिया। घर में घुसकर मारपीट करने के इस मामले में मो. एजाज की पत्नी रूबी खातून ने सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। कहा है कि मंसूर आलम उर्फ पप्पू शराब के नशे में पीड़िता के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दरवाजा तोड़कर घर में घुस गया तथा रूबी के साथ मारपीट की। इसी दौरान स्कूल से लौट रही पीड़िता की पुत्री पर मंसूर आलम उर्फ पप्पू ने ईंट से हमला कर दिया। उसने लूटपाट का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में अग्रेतर कारवाई की जा रही है। सिटी एसपी ने सिमरी थाने का किया निरीक्षणसिंहवाड़ा। सिटी एसपी अशोक कुमार ने शनिवार को सिमरी थाने का औचक निरीक्षण किया। लंबित मामलों क...