Darbhanga News: सिंहवाड़ा:मरीजों में पोषण किट का किया गया वितरण
दरभंगा, अगस्त 14 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। स्थानीय सीएचसी में निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। डॉ. कुमार अभिषेक और डॉ.अंजू अग्रवाल ने पांच टीबी मरीजों को गोद लेकर निक्षय मित्र बनते हुए प्रोटीन युक्त पोषण किट प्रदान किया। किट में सत्तू, चना, मटर, सोयाबीन, बिस्किट सहित अन्य पौष्टिक आहार सामग्री शामिल थी। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेमचंद, स्वास्थ्य प्रबंधक मो. जमील अहमद, एसटीएस शशिभूषण, समाजसेवी उज्ज्वल कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत यक्ष्मा रोगियों को बांटी गई पोषण सहायता किट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.