Darbhanga News: सिंहवाड़ा:भार की जगह कार्टन में पैक होकर गाड़ी से आ रहा सामान
दरभंगा, अक्टूबर 26 -- Darbhanga News: शैलेंद्र कुमार,सिंहवाड़ा। शरद पूर्णिमा के मौके पर जगह-जगह कोजागरा पर्व का आयोजन धूमधाम से हुआ। इस मौके पर पहुंचे अतिथियों एवं ग्रामीणों के बीच पान और मखाना बांटने का सिलसिला लगातार चलता रहा। जिनके घर पिछले वर्ष लड़के की शादी हुई थी उनके घर-दरवाजे कुटुंब एवं समाज के लोगों से गुलजार रहे। शरद पूर्णिमा के मौके पर मिथिला रीति-रिवाज में आयोजित इस पर्व में कंधे पर भार लेकर आने की परंपरा का अब लगभग अंत हो गया है। कार्टन एवं अन्य बर्तनों में पान, मखाना, मिठाई, चूड़ा-दही, खाजा-लड्डू आदि लेकर पिता एवं परिजन नवविवाहित पुत्री की ससुराल पहुंचे। सनहपुर गांव में प्रो. अनिल कुमार झा के घर मधुबनी जिले के राजनगर के छतौनी से कोजागरा में शामिल होने के लिए पहुंचे मेहमानों का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Sitamar...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.