Darbhanga News: सिंहवाड़ा:भरवाड़ा बाजार गयी लड़की अगवा
दरभंगा, अगस्त 19 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार, सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव से भरवाड़ा बाजार गई एक लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में लड़की की मां ने सिंहवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। इसमें मो. नावेद, अजमेरी खातून, नगमा परवीन, गौसिया परवीन, मो. जमील, मो. जावेद व मो. आजम को नामजद किया है। लड़की को शादी की नीयत से जबरन ले जाने, धमकी देने, मारपीट सहित रुपये, आभूषण गायब होने का आरोप लगाया है। युवती की मां बताया है कि नावेद पिछले कुछ समय से उनकी 21 वर्षीया लड़की का पीछा कर छेड़छाड़ करता था। लड़की अपने जीजा के साथ भरवाड़ा बाजार गई थी। वहां से नावेद ने लड़की का अपहरण कर लिया। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि अनुसंधान किया जा रहा है।
धरना-प्रदर्शन की सूचना सिंहवाड़ा। सीपीएम अंचल कमेटी की बैठक में मंगलवार को कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.