Darbhanga News: सिंहवाड़ा:बनौली में 1116 लोगों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ
दरभंगा, सितम्बर 28 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची का अनुमोदन रविवार को बनौली पंचायत में हुई आमसभा में किया गया। आमसभा में पंचायत के जनप्रतिनिधियों, कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। मुखिया संजू कुमारी ने ग्रामीणों से कहा कि बनौली पंचायत में 1116 लाभार्थियों के नाम की सूची का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया है। पंचायत में पात्र लाभार्थियों की पहचान कर सूची तैयार की गई है। आमसभा में सूची पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बाद सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया है। योजना का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना पंचायत की प्राथमिकता है। मौके पर सरपंच रमेश सहनी, सुजीत राय, सुरेंद्र कुमार, आशीष कुमार, नीरज पासवान आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सिंहवाड़ा:बनौली में 1116 लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.