Darbhanga News: सिंहवाड़ा:बदमाशों ने चाकू से हमला कर महिला काे किया घायल
दरभंगा, जुलाई 26 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी नया टोला मनिहास में मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आई महिला पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी में जख्मी महिला शबाना खातून को इलाज के लिए दरभंगा भेजा गया है। इस मामले में मो. आलम के आवेदन पर महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट करने, रुपये छीनने और चाकू से हमला करने से संबंधित एफआईआर दर्ज की गई है। उसने बताया है कि गांव के ही मो. राजीक शेख एवं फैजान ने गत 20 जुलाई की शाम मो. आलम व उनकी पत्नी नजमुन खातून के साथ मारपीट की।बचाव करने पहुंचीं उनकी भाभी शबाना खातून पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनका इलाज दरभंगा में चल रहा है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि अनुसंधान शुरू किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.