Darbhanga News: सिंहवाड़ा:फर्जी निकला किशोर के अपहरण का मामला
दरभंगा, सितम्बर 5 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। राजो से 17 वर्षीय रौशन कुमार सहनी के कथित अपहरण का मामला झूठा निकला। हत्या के एक पुराने मामले में समझौता कराने के लिए आरोपियों ने यह नाटक किया था। सिंहवाड़ा थाना परिसर में प्रेस वार्ता में एसडीपीओ टू एसके सुमन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत तीन सितंबर को राजो गांव निवासी उत्तम सहनी की पत्नी उर्मिला देवी ने सिंहवाड़ा पुलिस को सूचना दी कि उनके पुत्र रौशन कुमार सहनी का अपहरण कर लिया गया है। इसके साथ ही उनके बड़े पुत्र के मोबाइल पर एक वीडियो भेजा गया। इसमें रौशन के साथ कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट करते हुए हत्या की धमकी दी जा रही थी। सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा पुलिस ने मामले की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी।
पुलिस कार्रवाई इसके बाद एफआईआर दर्ज कर आनन-फानन में किशोर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.