Darbhanga News: सिंहवाड़ा:पूनम निर्विरोध निर्वाचित हुईं सिंहवाड़ा प्रखंड की प्रमुख, दी बधाई
दरभंगा, नवम्बर 1 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को प्रखंड प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ। शंकरपुर पंचायत की पंसस पूनम कुमारी प्रखंड प्रमुख के पद पर निर्विरोध चुनी गईं। निवर्तमान प्रखंड प्रमुख पुष्प झा सहित पांच सदस्यों ने निर्वाचन प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित इस निर्वाचन प्रक्रिया में 30 पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया। अस्थुआ पंचायत के पंसस निर्वाचन में सम्मिलित नहीं हुए। यहां के पंसस श्याम शर्मा के इस्तीफा दे चुके हैं। सदर एसडीओ सह निर्वाचन आधिकारी कुमार गौरव की देखरेख में सुबह 11 बजे के बाद निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई। निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होते ही पूनम कुमारी ने अपना नामांकन दाखिल किया। मनिकौली के पंसस मनोज सिंह उनके प्रस्तावक और कलिगांव की पंस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.