दरभंगा, सितम्बर 9 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। भराठी पंचायत के कुमरपट्टी में कृष्णाष्टमी पूजा कमेटी के नौ सदस्यों के खिलाफ सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। गत पांच सितम्बर को बिना वैध लाइसेंस और लिखित अनुमति के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के मामले में सिंहवाड़ा पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इसमें कुमरपट्टी निवासी राजेश कुमार राम, झुन्नुन कुमार, दीपक राम, गुलशन कुमार राम, रामप्रीत राम, इंद्रजीत कुमार, राजेश राम, राम बाबू राम एवं मुकेश कुमार साह को नामजद किया गया है। पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि अवर निरीक्षक शशिकांत कुमार सिंह को पांच सितंबर की रात गश्ती के दौरान कुमरपट्टी के पास तेज आवाज में बाजा बजने की सूचना मिली। यह भी पढ़ें- Kodarma News: श्री कोडरमा गौशाला समिति की बैठक में गोपाष्टमी मेला भव्य र...