दरभंगा, सितम्बर 26 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। एसआई में पदोन्नति हुई तीन अधिकारी को स्टार लगाकर सिंहवाड़ा थाना में शुक्रवार को सम्मानित किया गया। सिंहवाड़ा थाना के तीन सहायक अवर निरीक्षकों को अवर निरीक्षक के पद का प्रभार दिया गया। एएसआई नवलेश कुमार, संजय कुमार और राजेश कुमार की पदोन्नति होने की जानकारी मिलते ही थाना परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

दुर्घटना की जानकारी दो बाइकों की टक्कर में पांच जख्मी, दो रेफर सिंहवाड़ा। अतरवेल भरवाड़ा पथ पर गोभी चौक के पास भगवतीपुर में शुक्रवार की शाम दो बाइक के टक्कर में पांच लोग जख्मी हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई गई है।

जख्मियों का इलाज इस घटना में बाइक पर सवार भगवतीपुर निवासी युवक मुरारी कुमार, अंकित कुमार एवं भरवाड़ा निवासी रोशन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि द...