दरभंगा, अक्टूबर 7 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। स्थानीय पुलिस ने राजो गांव की एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी राकेश सहनी बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या के एक मामले में समझौते का दबाव बनाने के लिए लड़की के कथित अपहरण की साजिश रची गई थी। लड़की के बयान में राकेश सहनी समेत अन्य लोगों की भूमिका सामने आई है। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Motihari News: नाबालिग के अपहरण का आरोपित गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...