Darbhanga News: सिंहवाड़ा:नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार
दरभंगा, जुलाई 7 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के जलवाड़ा गांव में नशे में हंगामा कर रहे युवक को सिमरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक जलवाड़ा गांव निवासी अर्जुन ठाकुर बताया है। गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जलवाड़ा में एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर नशेड़ी भागने की कोशिश करने लगा। उसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। जांच के दौरान नशे में होने की पुष्टि होते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.