Darbhanga News: सिंहवाड़ा:नशेड़ी पति को कराया गिरफ्तार
दरभंगा, नवम्बर 8 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र की नगर पंचायत भरवाड़ा में नशेड़ी पति को पत्नी ने पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पत्नी सविना खातून के आवेदन पर सिंहवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। सविना ने पुलिस को बताया कि उसके पति मो. उजाले छह नवंबर की रात शराब के नशे में घर पहुंचे और हंगामा करने लगे। परेशान होकर डायल 112 पर फोन कर सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उजाले को अपने कब्जे में ले लिया। नशे में होने की पुष्टि होते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। आरोपित के घर पर चिपकाया इश्तेहार : सिंहवाड़ा। लम्बे समय से फरार आरोपित थाना क्षेत्र के रामपट्टी गांव में शनिवार को सिंहवाड़ा पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया। बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.