दरभंगा, अगस्त 17 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक नशेड़ी ने आरी से हमला कर एक वृद्ध को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस ने जख्मी नवल किशोर तिवारी को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही राकेश तिवारी को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। जख्मी के बयान पर सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें कहा गया है कि 15 अगस्त की शाम राकेश तिवारी शराब पीकर उनके दरवाजे पर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर राकेश तिवारी ने लोहे की धारदार आरी से हमला कर दिया। बचाव के दौरान उनके हाथ में गंभीर चोट लगी। आरोपित ने उनके सिर पर भी आरी से वार किया। हंगामा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपित वहां से...