Darbhanga News: सिंहवाड़ा:नपं भरवाड़ा में नशेड़ी के हमले में चार पुलिसकर्मी हुए घायल,केस
दरभंगा, अगस्त 29 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र की नगर पंचायत भरवाड़ा में नशेड़ी ने हमला कर चार पुलिस कमियों को जख्मी कर दिया। भारी मशक्कत के बाद नशेड़ी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिल पाई। जख्मी एसआई दिनेश शर्मा, सिपाही अनीश कुमार, रोशन कुमार व मनिता कुमारी का इलाज सिंहवाड़ा सीएचसी में कराया गया। गिरफ्तार नशेड़ी भरवाड़ा निवासी 25 वर्षीय मिट्ठू कुमार साहू को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। बताया गया है कि भरवाड़ा बाजार में गत 27 अगस्त की देर शाम पुलिस गश्ती कर रही थी। उसी समय यह घटना हुई। सिंहवाड़ा थाने के पुअनि दिनेश शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि भरवाड़ा गुदरी बाजार में एक युवक नशे में हंगामा कर रहा है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: महिलाओं से छीटाकशी करने में मुकदमा सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.