Darbhanga News: सिंहवाड़ा:नदी में डूबने से नौवीं के छात्र की गई जान
दरभंगा, जुलाई 5 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के अरई गांव में गत तीन जुलाई की शाम नदी में डूबने से 17 वर्षीय छात्र की मौत दो गयी। शनिवार की दोपहर बाद उसकी लाश को नदी से निकाला जा सका। मृतक गांव का ही अहमद रेजा बताया गया है। वह नौवीं कक्षा का छात्र था। बताया गया है कि वह शौच के लिए नदी किनारे गया था। तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। उसके साथ गए युवकों के हल्ला करने पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस एवं ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर रात तक उसे नदी से निकलने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत कर डूबने के लगभग 20 घंटे के बाद शनिवार दोपहर बाद उसकी लाश को पानी से निकला। ग्रामीणों ने बताया कि बर्ष 2008 में टूटे पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.