Darbhanga News: सिंहवाड़ा:नगर पंचायत के विस्तार के प्रस्ताव पर शुरू हुई राजनीति
दरभंगा, अक्टूबर 5 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिंहवाड़ा नगर पंचायत के विस्तार के लिए प्रस्ताव भेजे जाने के साथ ही राजनीति शुरू हो गई है। नगर पंचायत के कुछ ग्रामीणों व वार्ड पार्षदों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन मुख्यमंत्री, राज्य निर्वाचन आयोग, नगर विकास मंत्री सहित कई जगहों पर भेजकर विस्तार प्रस्ताव में संशोधन की मांग की है। इसकी प्रतिलिपि डीएम, प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और स्थानीय विधायक जीवेश कुमार को भी भेजी है। आवेदकों ने प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग को लिखे पत्र में कहा है कि विभाग द्वारा तीस सितंबर तक क्षेत्र विस्तार का प्रस्ताव भेजने का निर्देश डीएम को दिया गया था। इसी के आलोक में सिंहवाड़ा नगर पंचायत में रामपुरा ग्राम पंचायत एवं कटाशा बाजार को जोड़ने का प्रस्ताव डीएम कार्यालय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.