Darbhanga News: सिंहवाड़ा:जेवरात व नकदी लेकर नवविवाहिता गायब
दरभंगा, अगस्त 30 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाह के बाद अपने परिजनों के साथ दिल्ली जा रही महिला जेवरात व नगद लेकर समस्तीपुर स्टेशन से गायब हो गई। नवविवाहिता का मायका कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव में है। बताया गया कि गत 26 अगस्त को नवविवाहिता अपने ससुराल पक्ष के सदस्यों के साथ ट्रेन क्लोन एक्सप्रेस से नई दिल्ली जा रही थी। सुबह ट्रेन समस्तीपुर स्टेशन पहुंची। ट्रेन के आधे घंटे से अधिक समय तक स्टेशन पर रुके रहने के दौरान वह शौचालय जाने की बात कहकर ट्रेन से उतर गई। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने स्टेशन व आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथ करीब 15 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी की पायल और 10 हजार रुपये नकद लेकर गई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.