दरभंगा, अक्टूबर 30 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने किशोरी के भाई पर डाइगर से हमला कर दिया। किशोरी एवं उसकी मां के साथ मारपीट की। जख्मी हालत में उन्हें इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी भेजा गया है। इस मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर सिंहवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें कोरौनी के मो. गुफरान एवं उसके परिजनों को नामजद किया है। उसने बताया है कि काफी दिनों से उनकी नाबालिग पुत्री का आरोपी पीछा करता था। रास्ते में छेड़खानी व अश्लील हरकत करता था। इसकी शिकायत उन्होंने आरोपी के परिजनों से की, जिससे वे लोग नाराज हो गए।उसने बताया है कि जब उनकी पुत्री शौच के लिए गई तो मो. गुफरान ने उसे शौचालय के पास पकड़ लिया और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। जबरदस्...