दरभंगा, अगस्त 28 -- Darbhanga News: सिंहवाड़ा। चार बच्चों के पिता के साथ 18 वर्षीया युवती के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में युवती की मां ने सिंहवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उसने पैगंबरपुर निवासी मो. उजाले, मो. वहीबुल, मो. शेरे, मोहिबुल की पत्नी रोशन खातून एवं शबाना खातून को नामजद किया है। उसने बताया है कि पिछले माह सुबह में जब उसके पति की नींद खुली तो उजाले उसकी पुत्री के घर से निकलकर भागने लगा। पारिवारिक स्तर पर मामले को निपटाने के लिए जब महिला आरोपी के घर गई तो उनके परिजनों ने बदसलूकी की। महिला के पति परदेस में मजदूरी करते हैं और वह सिंहवाड़ा में ही एक जगह काम करती है। उसने अपनी बेटी को रिश्तेदार के यहां भेज दिया। युवती 23 अगस्त को अपनी रिश्तेदार के यहां से घर लौटी थी। 24 अगस्त को सुबह उसकी मां काम पर चली ...