Darbhanga News: सिंहवाड़ा:चार दुकानों पर चलाया बुलडोजर
दरभंगा, अगस्त 9 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। भरवाड़ा नगर पंचायत में अतरबेल-भरवाड़ा पथ किनारे सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों पर शनिवार को प्रशासन ने बुलडोजर से कार्रवाई की। सीओ अंकुर राय एवं थानाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में सरकारी जमीन पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमणमुक्त कराया गया। बताया गया है कि डीएम के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। सीओ ने बताया कि इनके खिलाफ वर्ष 2022 से ही अंचल कार्यालय में अतिक्रमणवाद चल रहा था। इसके बाद फिर से अशोक प्रसाद की पत्नी संध्या देवी ने सहयोग शिविर में आवेदन दिया था। इसमें गणेश चौधरी, गौड़ी साह, मिथिलेश साह एवं दिनेश साह के खिलाफ शिकायत की थी। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही सैलून, रेडीमेड एवं फूल-माला के दुकानदारों ने धड़ाधड़ अपनी दुकान में रखे सामान को खाली किया। मौके पर बड़ी संख्या में ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.