दरभंगा, नवम्बर 8 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। दीपावली के मौके पर बाजारों में खरीदार उमड़ पड़े। पर्व के लिए खरीदारी करने वाली महिलाएं गांव-गांव से झुंड बनाकर भरवाड़ा, सिंहवाड़ा, सिमरी आदि बाजारों में आती रही। गणेश, लक्ष्मी जी की मूर्तियां एवं धान का लावा, बताशा सहित अन्य मिठाई एवं लड्डू की दुकानों पर भीड़ लगी रही। किचेन के समान के लिए किराना दुकान एवं साग-सब्जी की दुकानें भी ग्राहकों से गुलजार रहीं। फल-फूल एवं वस्त्र के दुकानदारों ने बताया कि दीपावली के मौके पर इस वर्ष अच्छा कारोबार हुआ है। बाजारों में खरीदारों की आवाजाही बढ़ाने के कारण अतरबेल-भरवाड़ा एसएच पर सिंहवाड़ा कटाशा, सिमरी एवं भरवारा बाजारों में दिनभर रुक-रुककर जाम लगता रहा। यह भी पढ़ें- Khagaria News: दीपावली आज, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, देर रात तक होती रही खरीदा...