दरभंगा, अक्टूबर 13 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र की कटासा पंचायत के पैगंबरपुर स्थित भगवती स्थान गहबर में सोमवार की शाम दीप दिखाने आई एक महिला ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। क्षति को देखकर दीपदान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने विरोध करना शुरू किया। तोड़फोड़ कर रही गांव की ही महिला को मौके पर पहुंची महिलाओं ने पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग गहबर के आसपास जमा हो गए। स्थिति बिगड़ते देख सिंहवाड़ा एवं सिमरी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही दीपा देवी को हिरासत में लिया है। यह भी पढ़ें- Banka News: विभिन्न पारंपरिक रीति रिवाजों व बलि प्रथा को लेकर मशहूर है सिंहनान दुर्गा मंदिर बताया गया है की मन्नत पूरी नहीं होने के कारण महिला...