Darbhanga News: सिंहवाड़ा:कोर्ट में जुर्माना भरकर लौटे नशेड़ी पति को भिजवाया जेल
दरभंगा, अक्टूबर 14 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। कोर्ट में जुर्माना भरकर घर लौटे नशेड़ी पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी से फिर से मारपीट शुरू कर दी। पत्नी से शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने नशेड़ी को फिर गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पत्नी सिंहवाड़ा निवासी नीलम देवी ने पति छोटे राउत के खिलाफ सिंहवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। उसने पुलिस को बताया है कि इससे पूर्व शराब के नशे में होने की शिकायत पर पुलिस उसे पकड़ कर न्यायालय में सुपुर्द किया था। वहां से जुर्माना भरकर वह घर लौटा। पहले से ज्यादा शराब पीकर घर पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया एवं पत्नी के साथ मारपीट शुरू की। पत्नी ने 112 नंबर डायल पर पुलिस को सूचना दी। पत्नी की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर दिया। जांच के दौरान शराब के नशे में पुष्टि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.