दरभंगा, अगस्त 5 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी व सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक दर्जन नशेड़ियों को गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगहो पर छापेमारी कर हंगामा करते नशेड़ियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को देखकर भागने के दौरान एक नशेड़ी गिरकर घायल हो गया। जख्मी नशेड़ी राम कुमार यादव को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में लाया गया। बताया गया है कि सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने कटासा स्थित ताड़ी दुकान में छापेमारी की। उसमें शराब का सेवन कर रहे पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। जांच में ठकनिया निवासी राम कुमार यादव और कटासा निवासी गणेश शर्मा के शराब सेवन की पुष्टि हुई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...