दरभंगा, सितम्बर 7 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र की भराठी पंचायत के कुमरपट्टी गांव में गत पांच सितम्बर की रात आर्केस्ट्रा के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गयी। वहीं, चाकू लगने से एक अन्य युवक जख्मी हो गया। उसका इलाज सिंहवाड़ा सीएचसी में चल रहा है। मृतक की पहचान कुमरपट्टी निवासी 19 वर्षीय कमलेश राम के रूप में हुई है। घायल युवक सिंहवाड़ा थाने के ठकनिया निवासी 18 वर्षीय सुमन कुमार है। वह कुमरपट्टी में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर टू एसके सुमन, सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, अपर थानाध्यक्ष शशि शंकर कुमार आदि मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी ली। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। घटना में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद क...