Darbhanga News: सिंहवाड़ा:आग लगाने से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत
दरभंगा, नवम्बर 27 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। पेट्रोल छिड़ककर आग लगाए गए युवक की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान 10वें दिन हो गई। मृतक 18 वर्षीय कृष कुमार शर्मा उर्फ कन्हैया की लाश गांव पहुंचते ही मातम पसर गया। परिजनों एवं ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बिलखते परिजनों को सांत्वना दिलाने पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण लग गए। इधर, सिमरी पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक चंदन कुमार और नेपाली उर्फ रवि बताये गये हैं। तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मालूम हो कि गत 15 नवंबर की रात भट्ठी चौक स्थित चाय दुकान पर विवाद के दौरान आरोपितों ने कन्हैया और उसके दोस्त शिवम कुमार के शरीर पर पेट्रोल छिड़क दिया। इसी दौरान दुकान के चूल्हे से दोनों के शरीर में आग लग गई। घटना में दोनों गंभीर रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.