दरभंगा, जुलाई 10 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरणकर्ता को सिंहवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लड़की अपने मामा के गांव में रह रही थी। वहां से उसका अपहरण हुआ था। अपहरण के इस मामले में लड़की के मामा ने सिंहवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाने के पिपरागढी निवासी जुबैर अहमद बताया गया है। लड़की के मामा ने प्राथमिकी में कहा था कि 15 वर्षीया भांजी का अपहरण उक्त आरोपी ने घर के पास से कर लिया था।इस संबध मे पूछने पर सिहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...